फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 year old man commits suicide at Kharar after lockdown extension

पंजाब: लॉकडाउन बढ़ने से तनाव में आया 65 वर्षीय बुजुर्ग, सल्फास निगल दे दी जान

Tue, 14 Apr 2020 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
65 year old man commits suicide at Kharar after lockdown extension
सांकेतिक तस्वीर।

मोहाली स्थित खरड़ कस्बे के धोबियां वाले मोहल्ले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने जहर निगल कर जान दे दी है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय ओमकार के रूप में हुई है। वह खरड़ कपड़ा मिल से रिटायर्ड था और धोबियां वाले मोहल्ले में अपना एक मकान बना रहा था। लेकिन लॉकडाउन के चलते उसका मकान बनाने का काम बंद पड़ा था। आर्थिक तंगी के कारण 23 मार्च से दोनों पहर का भोजन स्थानीय प्रशासन मृतक के घर पहुंचा रहा था। 

विज्ञापन


मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पत्नी और एक बेटा मानसिक तौर पर बीमार हैं। मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा के बाद ओमकार बेहद तनाव में आ गया था और इसके चलते उसने घर में पड़ी सल्फास की गोलियां निगल ली। 
विज्ञापन


परिवार को इसका पता चलने पर आसपास के लोग उसे सरकारी अस्पताल लग गए। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया। यहां पर उसकी मौत हो गई। खरड़ सिटी पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed