फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65% increase in eye injury and burn cases on Diwali night

चंडीगढ़ में दिवाली की रात आंखों में चोट व जलन के केसों में 65 फीसदी इजाफा, 173 मामले आए

Tue, 29 Oct 2019 10:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
65% increase in eye injury and burn cases on Diwali night
पटाखे जलाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
हर साल दिवाली कुछ लोगों को जख्म दे जाती है। इस बार भी दिवाली पर आग व पटाखों से घायल होने वालों की तादाद काफी ज्यादा रही। पीजीआई, मेडिकल कालेज और चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले हास्पिटल से मिले रिकार्ड के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे से लेकर रविवार सुबह आठ बजे तक कुल 117 बर्न केस थे और 56 की आंखों में चोटे आई थीं। यानी शहर के अस्पतालों में दिवाली से संबंधित चोटों के कुल 173 मामले रिपोर्ट किए गए।
विज्ञापन


यदि पिछली साल के कुल केसों की तुलना की जाए तो इस बार 65 फीसदी ज्यादा हैं। साल 2018 में दिवाली की रात कुल 110 केस रिपोर्ट हुए थे। इनमें आंखों के 57 थे, जबकि बर्न के कुल 53। इसी तरह से साल 2017 में कुल 142 केस अस्पतालों में आए थे। इनमें 54 आंखों से संबंधित चोटे थीं और बर्न के 88। हालांकि, इस बार पीजीआई आधे से भी कम मरीज पहुंचे हैं। पिछली बार कुल 34 मरीज पहुंचे थे, जबकि इस बार 16 मरीज। हालांकि, मरीज अभी और बढ़ेंगे।
विज्ञापन


16 में से पांच मरीजों काफी सीरियस थे। इनमें तीन बच्चे और दो एडल्ट हैं। इन सभी की सर्जरी करनी पड़ी है, जबकि बाकी मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हालांकि, उन्हें ओपीडी में रोज दिखाने को बोला गया है। डाक्टरों का कहना है कि आग से कितना नुकसान पहुंचा है, वो बाद में ही पता चल सकेगा, लेकिन इतना तय है कि इन मरीजों की पूरी रोशनी वापस नहीं आएगी। इनमें से 9 ट्राइसिटी के बाहर के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सेक्टर 16, 22, 45 और मनीमाजरा में दिवाली की रात कुल 104 बर्न केस रिकार्ड हुए, जबकि आंखों में चोट के कुल 27 केस। इसमें एक मरीज को पीजीआई रेफर किया गया था। मेडिकल कालेज के प्रवक्ता अनिल मोदगिल के मुताबिक मेडिकल कालेज में आंख के चोट व बर्न इंजरी के कुल 20 दाखिल हुए थे। इनमें आंखों के चोट के कुल 12 मरीज आए। 9 को सामान्य चोटें आई थीं। इलाज के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया, जबकि दो का आपरेशन किया गया। एक को निगरानी में रखा गया है। बर्न इंजरी के आठ मरीज दिवाली की रात मेडिकल कालेज में दाखिल हुए, जो 5-20 प्रतिशत तक जले थे।

किस साल दिवाली की रात कितनी इंजरी
चोटें 2019 2018 2017
आंख 56 57 54
जलना 117 53 88
कुल 173 110 142
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed