{"_id":"60c9086e5bf21b454526de79","slug":"642-in-punjab-and-228-in-haryana-tested-positive-for-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में 642 तो हरियाणा में 228 संक्रमित मिले, दोनों राज्यों में 38-38 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में 642 तो हरियाणा में 228 संक्रमित मिले, दोनों राज्यों में 38-38 मरीजों की मौत
Wed, 16 Jun 2021 02:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:21 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। उधर, पंजाब में भी संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। रोजाना होने वाली मौतों के आंकड़े में भी कमी आ रही है। हरियाणा के 12 जिलों में 10 से कम संक्रमित मिले हैं। किसी भी जिले में 33 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने नहीं आए हैं। दोनों राज्यों में इस संक्रमण से 38-38 मरीजों ने अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मंगलवार को 642 नए कोरोना संक्रमित मिले और 38 मरीजों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में अमृतसर 3, बठिंडा 6, फरीदकोट 1, फतेहगढ़ साहिब 1, फाजिल्का 1, होशियारपुर 2, जालंधर 4, कपूरथला 2, मानसा 1, मुक्तसर 2, पठानकोट 2, पटियाला 2, रोपड़ 1, संगरूर 6, मोहाली 2 और तरनतारन में 2 मरीजों ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के 10 नए मामले आए
पंजाब में ब्लैक फंगस के 10 नए मामले सामने आए हैं। यह गंभीर बीमारी अब तक 451 लोगों को चपेट में ले चुकी है। इनमें से 397 मामले पंजाब से संबंधित हैं और 54 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस से अब तक 50 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
हरियाणा: 228 पॉजिटिव मिले, 38 की मौत
हरियाणा में मंगलवार को 228 संक्रमित मिले हैं जबकि एक ही दिन में 564 मरीज ठीक हुए हैं। किसी भी जिले में 33 से अधिक नए केस नहीं हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 12 जिलों में 10 से नीचे केस मिले हैं। दूसरी ओर, कोरोना के मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को 38 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इस समय एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.75 प्रतिशत, दूसरी लहर की संक्रमण दर 12.70 और कुल 8.01 फीसदी है। रिकवरी दर बढ़कर 98.33 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.18 प्रतिशत है। एक्टिव केसों की संख्या घटकर 3703 पहुंच गई है।
24 घंटों में 38 की मौत
पानीपत व भिवानी में 5-5, हिसार व सिरसा 4-4, यमुनानगर व जींद 3-3, करनाल, झज्जर, फतेहाबाद व कैथल 2-2, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ व नूंह में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 9070 पहुंच गई है।