फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   64 death in punjab, haryana due to swine flu

64 जिंदगियां लील गया 'बेरहम' स्वाइन फ्लू

Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
64 death in punjab, haryana due to swine flu

हरियाणा-पंजाब में स्वाइन फ्लू के अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में पंजाब के 42 और हरियाणा के 22 लोग शामिल हैं। हरियाणा में अब तक स्वाइन फ्लू के 182 मामले पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें से सात व्यक्ति अभी वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सभी जिला स्तर पर निजी अस्पतालों से संपर्क साधते हुए वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के साथ-साथ आईसोलेशन वार्ड स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


साथ ही पर्याप्त मात्रा में टैमी-फ्लू की दवा उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने सोमवार को राज्यभर के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से बढ़ेगा स्वाइन फ्लू

64 death in punjab, haryana due to swine flu

दो दिन से मौसम में बदलाव आया है और बरसात भी हो रही है। सर्दी बढ़ने से स्वाइन फ्लू के मामलों में इजाफा हो सकता है।  बताया कि इन दिनों में सभी लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।

सभी सिविल सर्जनों को हिदायत दी गई है कि वे जहां भी संदेहास्पद मामले हैं, उनसे संपर्क साधकर जिला स्तर की विशेष टास्क फोर्स टीम को भेजें और उन मरीजों को टैमी फ्लू की दवाई उपलब्ध कराए।

दूसरी ओर पंजाब में स्वाइन फ्लू से 42 लोगों की मौत के बाद अब यहां बीमारी से आशंकित मरीजों की संख्या 425 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार 181 लोगों की स्वाइन फ्लू से संबंधित जांच पॉजिटिव पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed