{"_id":"5fa6b9d98ebc3e9bbc066c19","slug":"62-year-old-woman-burnt-alive-due-to-fire-stubble-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली के धुएं की वजह से बेकाबू हुई स्कूटी, जलते खेत में जा गिरी, महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली के धुएं की वजह से बेकाबू हुई स्कूटी, जलते खेत में जा गिरी, महिला की दर्दनाक मौत
Sat, 07 Nov 2020 08:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
आग में चलती बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के तरनतारन जिले के थाना भीखीविंड के अधीन आते गांव वीरम निवासी मनजीत कौर (62) खेत में जल रही पराली की चपेट में आकर झुलस गई। निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मनजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी वीरम अपने गांव से स्कूटी पर सवार होकर अपने पौत्र लवप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह के साथ भीखीविंड जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में एक किसान ने अपने खेत में धान की पराली जला रखी थी। खेत के समीप आंखों के आगे धुआं आने से स्कूटी बेकाबू हो गई और लवप्रीत सड़क पर गिर गया। वहीं मनजीत कौर स्कूटी समेत पराली में लगी आग के खेत में गिर गई। करीब 20 मिनट के बाद गांववासियों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
मनजीत कौर करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी। स्कूटी का केवल ढांचा ही बचा था। मनजीत कौर को एंबुलेंस की सहायता से भीखीविंड के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे सरकारी अस्पताल सुरसिंह रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय मनजीत कौर की रास्ते में मौत हो गई। थाना खालड़ा की पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना खालड़ा के एसएचओ नरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले का कहना है कि डीएसपी भिखीविंड राजबीर सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीसी कुलवंत सिंह का कहना है कि एसएसपी से इस मामले में बात हुई है। कृषि विभाग की टीम को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।