फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   61 arrested on second day of curfew, 1764 round up in Chandigarh

चंडीगढ़: सड़क पर निकलने से बाज नहीं आ रहे लोग, दूसरे दिन 61 गिरफ्तार, 1764 राउंडअप

Thu, 26 Mar 2020 09:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
61 arrested on second day of curfew, 1764 round up in Chandigarh
चंडीगढ़ में कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला

कर्फ्यू के दौरान लगातार दूसरे दिन भी शहर की सड़कों पर लोग घूमते नजर आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी सख्ती बरतते हुए कुछ जगहों पर बेवजह घूम रहे लोगों पर डंडे बरसाए जबकि कुछ जगहों पर पकड़े गए लोगों को उठक-बैठक करवाकर छोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ 188 के तहत 45 मामले दर्ज कर 61 को गिरफ्तार किया। वहीं 1764 लोगों राउंडअप किया गया जबकि 79 वाहनों को जब्त भी किया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम और मनीमाजरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने अस्थायी जेल में रखा गया। आला अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों में ज्यादातर युवा हैं, जो अपने घर और आसपास के एरिया में बेवजह घूम रहे थे। शहर में 144 भी लागू है, इसके बावजूद लोग अपने घरों से निकलना बंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है। 
विज्ञापन


कर्फ्यू को लेकर पुलिस सख्ती के साथ-साथ पुलिस लोगों को जागरूक भी करती नजर आई। शहर के साउथ जोन डिवीजन में आने वाले मलोया और सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कालोनियों और धार्मिक स्थलों पर जाकर लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करते हुए घरों में रहने की हिदायत दी। कजहेड़ी, धनास, सेक्टर-26 बापूधाम, हल्लोमाजरा, रामदरबार, समेत अन्य कालोनियों में पुलिस टीम लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा हुए राउंडअप

 पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर ईस्ट डिवीजन के थाने के अंतर्गत सबसे ज्यादा 889 लोगों को राउंडअप किया। वहीं सेंट्रल डिवीजन पुलिस ने 447 और साउथ डिवीजन पुलिस ने 428 लोगों को राउंडअप किया। सबसे ज्यादा लोग मनीमाजरा थाने के अंतर्गत राउंडअप हुए हैं।  

एक्टिवा सवार युवकों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर
सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी में एक्टिवा सवार दो युवकों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो युवक गाली-गलौच कर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी एक्टिवा फिसल गई। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो युवक पुलिस पर पत्थर बरसाकर वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने युवकों की पहचान कर कजहेड़ी निवासी प्रीतम सिंह और विकास को गिरफ्तार कर लिया।    
 
पीसीआर अलर्ट, डीएसपी ने संभाला मोर्चा  
कर्फ्यू के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए पीसीआर भी अलर्ट पर है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर इंटरनल सेक्टरों की सड़कों पर पीसीआर ने पूरा जाल बिछा रखा है। पीसीआर डीएसपी गुरमुख सिंह की अगुवाई में पीसीआर गस्त से शहर की बाकायदा मॉनिटरिंग की जा रही है। सेक्टरों में घरों से इंटरनल सड़कों पर वाहनों के दिखते साथ ही पीसीआर के जरिए कंट्रोल रूम पर वाहन की लोकेशन के साथ ही अन्य जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को बेवजह घर के बाहर न निकलने की अपील भी की जा रही है।   

पुलिस ने कराया उठक-बैठक   
शहर के अलग-अलग जगहों से सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने कई जगह डंडा बरसाने तो कई जगहों पर लोगों को उठक-बैठक करवाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

जानबूझकर बीमारी फैलाने पर तीन पर केस 
23 मार्च मध्य रात्रि से पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे तक अलग-अलग थाना पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अपने आसपास बीमारी फैला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed