फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   600 students told the ill effects of tobacco through posters

Chandigarh News: 600 छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव

Tue, 30 May 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
600 students told the ill effects of tobacco through posters
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज के विक्ट्री अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (वाडा) क्लब की ओर से ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन द यूनियन साउथ-ईस्ट एशिया के साथ मिलकर किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के विधायक कुलवंत सिंह मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता में टाइसिटी से 16 स्कूलों के 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 50 उत्कृष्ट छात्रों को उनके पोस्टर के लिए पुरस्कार दिया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि सरकार, शोध संस्थाओं और गैर सरकारी संस्थाओं को आगे आकर वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की जरूरत है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पंजाब के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया और चंडीगढ़ की डीएचएस डॉ. सुमन सिंह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ न केवल धूम्रपान मुक्त बल्कि तंबाकू मुक्त संस्थानों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने मादक द्रव्यों के सेवन से निपटने के लिए कॉलेज के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जनरेशन सेवियर एसोसिएशन की निदेशक ओपिंदर प्रीत कौर गिल की पुस्तक ‘स्टोरीज ऑफ स्मोक एंड लाइफ’ का विमोचन भी किया गया। इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed