{"_id":"684aec03adb9fb510a097b72","slug":"600-students-of-government-schools-selected-for-jee-and-neet-coaching-in-residential-coaching-camp-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-735523-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थियों का रेजिडेंशियल कोचिंग कैंप में जेईई और नीट कोचिंग के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थियों का रेजिडेंशियल कोचिंग कैंप में जेईई और नीट कोचिंग के लिए चयन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने युवाओं को जेईई और एनईईटी (नीट) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए एसएएस नगर (मोहाली) में रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप-2025 शुरू किया है।
पिछले अकादमिक वर्ष के दौरान सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों की ओर से जेईई (मेन्स) और 44 विद्यार्थियों की ओर से जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा पास करने की सफलता के बाद इस पहल की शुरुआत की गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से अपने प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रोग्राम के तहत रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप-2025 लगाया जा रहा है ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोचिंग प्रदान की जा सके।
सख्त प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 12वीं कक्षा के 600 विद्यार्थी रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप के 7वें एडिशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की निरंतर सफलता को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि 23 दिनों के इस कैंप में जेईई की तैयारी करने वाले 500 विद्यार्थी और नीट की तैयारी करने वाले 100 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।