फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 people cheated by pretending to cut electricity connection

Chandigarh: बिजली काटने का डर दिखा लोगों को ठग रहे शातिर, खाते से साफ हो रही लाखों की नकदी

Sun, 11 Sep 2022 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 02:15 AM IST
सार

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि बिजली विभाग केवल दो तरह के मैसेज भेजता है। बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज विभाग कभी नहीं करता है और न किसी का अचानक ऐसे कनेक्शन काटा जाता है।

विज्ञापन
60 people cheated by pretending to cut electricity connection
fraud - फोटो : istock

विस्तार

बिजली-पानी मूलभूत सुविधा है। इनमें कोई खामी आ जाए तो लोग परेशान हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेजकर झांसे में लेने के बाद ठग लोगों का मोबाइल एक्सेस कर खाते से रुपये उड़ा ले रहे हैं। हाल ही में शहर में 60 लोगों के साथ इस तरह की ठगी हो चुकी है। वहीं इनमें से 13 मामलों में ही पुलिस ने केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता ही ठगी से बचने का उपाय है। अनजान नंबर से आए लिंक और मैसेज को बिल्कुल न खोलें।

विज्ञापन

बिल नहीं भरा तो आज रात कट जाएगी बिजली, खाते से उड़े 1.30 लाख

सेक्टर-47 निवासी बलविंदर कौर ने बताया कि उनके मोबाइल पर 23 अगस्त को एक मैसेज आया। लिखा था कि आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं हुआ है, इसलिए कनेक्शन काट दिया जाएगा। बलविंदर कौर ने कॉल किया तो किसी ने उठाया नहीं। कुछ समय बाद कॉल आई। कॉलर ने बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर अपना नाम मुकेश शर्मा बताया। उसने पीड़िता के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर कहा कि इस पर आपको सामान्य फीस के तौर पर 10 रुपये देने होंगे। आरोपी ने डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी। आरोपी के कहने पर बलविंदर कौर ने 10 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ ही देर में उनके खाते से कुछ ट्रांजेक्शन में एक लाख 30 हजार रुपये कट गए। साइबर सेल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एयरफोर्स अधिकारी समेत तीन लोगों से 16 लाख ठगे

साइबर सेल थाना पुलिस ने बुधवार को तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें सेक्टर-15 निवासी अमनप्रीत सिंह को बिजली बिल का भुगतान करने का झांसा देकर 12 लाख 940 रुपये ठग लिए थे। वहीं सेक्टर-31 नवोदय विद्यालय समिति सम्भागीय कार्यालय में सहायक आयुक्त (प्रभारी) राकेश से 46 हजार 853 रुपये ठग लिए थे। इसके अलावा चंडीगढ़ 12 विंग एयरफोर्स स्टेशन ऑफिसर मेस के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गूगल से पीएसपीसीएल की साइट से हेल्पलाइन नंबर लिया था। इसी चक्कर में उनके साथ तीन लाख 36 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग नहीं देता कनेक्शन काटने का मैसेज

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि बिजली विभाग केवल दो तरह के मैसेज भेजता है। विभाग की तरफ से मैसेज में बिजली कटौती की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा संपर्क केंद्र से लोगों को उनका बिल जारी होने और उसकी राशि के बारे में मैसेज किया जाता है। बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज विभाग कभी नहीं करता है और न किसी का अचानक ऐसे कनेक्शन काटा जाता है। कोई बिल नहीं भरता है तो जुर्माना लगाकर अगले माह उसे बिल जारी किया जाता है। ऐसे भ्रामक मैसेज के चक्कर में लोग न आएं। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मैसेज को न खोलें और तत्काल डिलीट कर दें। फोन पर अपनी गोपनीय बैंक की जानकारी साझा न करें।


 

बिना वेरिफाई किए किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें। ठग लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजकर उसका एक्सेस ले लेते हैं। बिजली बिल कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी के लगातार मामले आ रहे हैं। जागरूकता ही इसे ठगी से बचाव का उपाय है। - केतन बंसल, एसपी साइबर सेल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed