फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 years old girl child raped and killed in ludhiana

बचने को खूब छटपटाई 6 साल की बच्ची, पर वो हैवान नहीं रुका...रेप के बाद हत्या

Thu, 15 Mar 2018 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 15 Mar 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
6 years old girl child raped and killed in ludhiana
child rape
6 साल की बच्ची ने खुद को बचाने को खूब हाथ-पैर मारे, पर हैवान को तरस नहीं आया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी, शर्मनाक घटना। पंजाब के लुधियाना में बस्ती जोधेवाल इलाके के लिए मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक खाली प्लॉट में मंगलवार से लापता चल रही छह वर्षीय बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि इलाके में रहने वाले बल्लू पंडित ने पहले बच्ची के साथ दुराचार किया और खुद को बचाने के लिए गला दबा कर बच्ची की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बल्लू पंडित को काबू कर उसकी खूब धुनाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वैब जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दी शिकायत में बताया पूरा मामला

6 years old girl child raped and killed in ludhiana
Child Rape - फोटो : Demo Photo
बच्ची के पिता की शिकायत के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है और दर्जी का काम करता है। आरोपी कैटरिंग का काम करता है और घर के सामने ही बने गोदाम में रहता है। मंगलवार शाम उसकी बेटी गली में खेल रही थी। आरोपी वहां आया और उसे समोसे का लालच देकर अपने साथ ले गया।

इसके बाद बच्ची का पता नहीं चला। परिवार बच्ची की तलाश करता रहा। देर रात तक जब पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में दी। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर लिख ली। बुधवार की सुबह करीब सात बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा देखा और मृतका को पहचान लिया।

इसकी सूचना उसके परिवार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि मंगलवार को आखिरी बार बच्ची को आरोपी बबलू के साथ देखा था। पुलिस उक्त गोदाम में पहुंची, जहां आरोपी रहता था। आरोपी को देखते ही लोगों ने उसे पुलिस के सामने पीटना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर पुलिस आरोपित बबलू को छुड़ाकर अपने साथ ले गई।

थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी बच्ची को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था और उसकी हत्या कर दी। आशंका यह है कि आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुराचार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सारी बात स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed