{"_id":"e84e16ceb208239afad31cc572bfaa29","slug":"6-police-officers-and-105-staff-transfer-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी पुलिस में 6 अधिकारी, 105 कर्मचारी ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी पुलिस में 6 अधिकारी, 105 कर्मचारी ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Sep 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस में एकबार फिर उलटफेर हो गया है। फेस्टिवल सीजन के पहले ही चंडीगढ़ पुलिस के 105 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।
विज्ञापन
पीईबी की अप्रूव लिस्ट में इसके अतिरिक्त छह एएसपी और डीएसपी को शामिल किया गया है। जिन 105 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं उसमें 56 सबइंस्पेक्टर, 42 असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर और सात हेडकांस्टेबल शामिल हैं।
पीईबी द्वारा अप्रूव लिस्ट के मुताबिक आईपीएस डा. गुरइकबाल सिंह को डीएसपी सेंट्रल का कार्यभार सौंपा गया है। आईपीएस डा. नवदीप सिंह एएसपी ट्रैफिक (साउथ) का कार्यभार संभालेंगे। डा. गुरइकबाल सिंह और डा. नवदीप सिंह नई दिल्ली से आएं हैं।
विज्ञापन
यह दोनों ही एमबीबीएस हैं। डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर को डीएसपी पीसीआर का कार्यभार सौंपा गया है। डीएसपी बीएस नेगी को डीएसपी पीसीआर से डीएसपी हेडक्वार्टर कम आईजी का स्टाफ सेलेक्शन अफसर नियुक्त किया गया है। डीएसपी सतीश कुमार को डीएसपी साउथ से डीएसपी आईआरबी और डीएसपी दीपक यादव को डीएसपी आईआरबी बनाया गया है।
विज्ञापन