{"_id":"589f273c4f1c1b905237ca47","slug":"6-leader-expelled-from-sad-who-opposed-akali-dal-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद प्रत्याशी का विरोध करने वाले 6 नेता पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद प्रत्याशी का विरोध करने वाले 6 नेता पार्टी से निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के छह नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं पर सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान खरड़ हलके में शिअद प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल का विरोध किए जाने का आरोप है। सुखबीर बादल ने खरड़ हलके से ही संबंधित इन छह नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी खारिज कर दी है।
शिअद सचिव व प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि सुखबीर बादल की ओर से खरड़ हलके के जिन पार्टी नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद कर दी गई है, उनमें मोहाली जिला परिषद की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर बढाली, मार्केट कमेटी कुराली के चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा, यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य गुरविंदर सिंह डुमछेड़ी, ब्लाक समिति माजरी के वाइस चेयरमैन मनदीप सिंह खिजराबाद, साहिब सिंह बढाली और तेजपाल सिंह कुराली, शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने साफ कहा है कि पार्टी का अनुशासन किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी नेता या वर्कर पार्टी का अनुशासन भंग करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।