{"_id":"5e9ca61f8ebc3e773e232b96","slug":"6-doctors-of-pgi-admitted-in-isolation-ward-chandigarh-news-pkl372851758","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः पीजीआई चंडीगढ़ के छह डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच को भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः पीजीआई चंडीगढ़ के छह डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच को भेजे सैंपल
Mon, 20 Apr 2020 02:22 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई के लिए भी रविवार का दिन चिंताजनक रहा। पीजीआई के अलग-अलग डिपार्टमेंट के छह डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के लिए उनके सैंपल ले लिए हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आने की संभावना है।
पिछले दिनों नयागांव के 65 वर्षीय मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पीजीआई प्रशासन ने उसके संपर्क में आए 36 लोगों को क्वारंटीन किया था। इसमें 5 डॉक्टर, 22 नर्सिंग स्टाफ, 5 सैनिटेशन अटेंडेंट और 4 हॉस्पिटल अटेंडेंट शामिल थे। जानकारी के अनुसार, इस मरीज को 26 मार्च को दूसरे लक्षणों के आधार पर पीजीआई में भर्ती किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे कोरोना के लक्षण सामने आने पर उसकी 29 मार्च को कोरोना की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
रिपोर्ट आने के बाद पीजीआई प्रशासन सकते में आया और उस मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाई और हॉस्पिटल अटेंडेंट को क्वारंटीन किया, जिससे कोरोना का संक्रमण अन्य लोगों में न हो। इसके साथ ही वह मरीज जीएमएसएच 16 भी गया था। उसके पॉजिटिव आने की सूचना के बाद वहां के भी 10 डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था। उन सभी संपर्क में आए डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों में धीरे-धीरे लक्षण सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर उन्हें आइसोलेशन में लिया जा रहा है।