फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   six doctors of PGI chandigarh admitted in isolation ward, coronavirus, lockdown

कोरोना महामारीः पीजीआई चंडीगढ़ के छह डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच को भेजे सैंपल

Mon, 20 Apr 2020 02:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
six doctors of PGI chandigarh admitted in isolation ward, coronavirus, lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ पीजीआई के लिए भी रविवार का दिन चिंताजनक रहा। पीजीआई के अलग-अलग डिपार्टमेंट के छह डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के लिए उनके सैंपल ले लिए हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नयागांव के 65 वर्षीय मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पीजीआई प्रशासन ने उसके संपर्क में आए 36 लोगों को क्वारंटीन किया था। इसमें 5 डॉक्टर, 22 नर्सिंग स्टाफ, 5 सैनिटेशन अटेंडेंट और 4 हॉस्पिटल अटेंडेंट शामिल थे। जानकारी के अनुसार, इस मरीज को 26 मार्च को दूसरे लक्षणों के आधार पर पीजीआई में भर्ती किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे कोरोना के लक्षण सामने आने पर उसकी 29 मार्च को कोरोना की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद पीजीआई प्रशासन सकते में आया और उस मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाई और हॉस्पिटल अटेंडेंट को क्वारंटीन किया, जिससे कोरोना का संक्रमण अन्य लोगों में न हो। इसके साथ ही वह मरीज जीएमएसएच 16 भी गया था। उसके पॉजिटिव आने की सूचना के बाद वहां के भी 10 डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था। उन सभी संपर्क में आए डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों में धीरे-धीरे लक्षण सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर उन्हें आइसोलेशन में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed