खेत में फावड़ा चलाने वाले अब रिंग में दम दिखाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में फावड़ा चलाने वाले अब रिंग में दम दिखाएंगे।। दरअसल, हरियाणा के रोहतक से 6 खिलाड़ी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए चुने गए हैं। देश भर से कुल 9 खिलाड़ी चुने गए हैं, जो रूस में होने वाली वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में खेलेंगे।
नौ खिलाड़ियों में मणिपुर से वरुण सिंह, भिवानी से महेंद्र तंवर, भिवानी से सचिन, मणिपुर से एलेक्सजेंडर, उत्तराखंड से पवन गुररान, हिसार से नवीन बूरा, भिवानी से करण, दिल्ली से गौरव डबास, भिवानी से संदीप घणघस शामिल हैं।
पिता के साथ खेतों में किसानी करते हैं खिलाड़ी
खास बात ये हैं कि इनमें से करीब छह बॉक्सर अपने पिता के साथ खेतों में किसानी करते हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन की दम पर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बनाई।
इनमें दिल्ली के बरवाला के रहने वाले गौरव के पिता कुलदीप किसान है तो हिसार में घिराय गांव के रहने वाले नवीन के पिता जयवीर भी खेती करते हैं।
इसके अलावा भिवानी के महेन्द्र, करण, संदीप और सचिन भी कहते है कि वे भी अपने पिता के साथ खेतों में जाते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि हमेशा परिवार ने खेल के लिए साथ दिया। खेतों में काम के बाद जब समय मिलता तो वह अपने हुनर को निखारने के लिए लग जाते थे।