फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5th World Kabaddi Cup in Punjab, Schedule

5वां विश्व कबड्डी कप 6 दिसंबर से, ये रहेगा शेड्यूल

Sat, 29 Nov 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
5th World Kabaddi Cup in Punjab, Schedule

पंजाब में 6 से 20 दिसंबर तक खेले जाने वाले पांचवें विश्व कबड्डी कप टूर्नामेंट में 12 देशों की नौ पुरुष और आठ महिला टीमें हिस्सा लेंगी। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 6 दिसंबर को टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह होगा, जिस पर 17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट का समापन समारोह गांव बादल में आयोजित होगा। इन दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल होंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को इस संबंध में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रबंध संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए खेल निदेशक टीएस धालीवाल ने बताया कि पुरुषों के वर्ग में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, स्पेन, डेनमार्क, ईरान, अर्जेंटीना और आस्ट्रेलिया की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, डेनमार्क, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, मैक्सिको और अजरबेजान की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन समारोह शाम छह बजे होंगे। उन्होंने बताया कि पुरुषों के फाइनल मैच को छोड़कर अन्य सभी मैचों का आयोजन दोपहर के समय में किया जाएगा।


पुरुषों का फाइनल मैच समापन समारोह के दौरान गांव बादल में आयोजित होगा, जबकि महिलाओं का फाइनल और दोनों वर्गों के तीसरे व चौथे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले बरनाला के खेल स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेले जाएंगे। महिला व पुरुष वर्ग दोनों के ही सेमीफाइनल संगरूर के कबड्डी स्टेडियम में आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed