फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5th Khelo Masters National Games to be held in Chandigarh from March 20 to 22

Chandigarh News: 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में होंगे 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स

Tue, 17 Mar 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
5th Khelo Masters National Games to be held in Chandigarh from March 20 to 22
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च 2026 तक 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 20 मार्च को सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा। देशभर से आने वाले मास्टर एथलीट विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


खेलों के दौरान शहर के अलग-अलग खेल परिसरों में कुल 10 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी, जबकि बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, नेटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। स्विमिंग प्रतियोगिता सेक्टर-23 के ऑल वेदर स्विमिंग पूल में आयोजित होगी, जबकि टेबल टेनिस मुकाबले भी सेक्टर-23 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। 10 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता के लिए स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


इन खेलों की तैयारियों के संबंध में बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें सभी दस खेलों के कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शैलेन्द्र सिंह ने मीडिया को प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और खिलाड़ियों व अधिकारियों के स्वागत के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के सदस्य हरिंदर सिंह, अरविंदर कौर रोज़ी, रेशम सिंह ढालीवाल, एम. एस. हुड्डा, अजय गुलिया, के. एस. भारती, दिनेश गोयल, राम किशोर शर्मा और डॉ. नीलम भी मौजूद रहे।



28 राज्यों के 3500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
आयोजकों के अनुसार इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 28 राज्यों से लगभग 3500 खिलाड़ी भाग लेने की उम्मीद है। टीम प्रतियोगिताओं में हॉकी में 17 राज्यों की 28 टीमें (पुरुष व महिला), बास्केटबॉल में 22 राज्यों की 16 टीमें, वॉलीबॉल में 7 राज्यों की 14 टीमें, नेटबॉल में 5 राज्यों की 7 टीमें, फुटबॉल में 15 राज्यों की 25 टीमें तथा कबड्डी में 17 राज्यों की 25 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा टेबल टेनिस, स्विमिंग, एथलेटिक्स, शूटिंग और अन्य व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजकों ने विश्वास जताया कि 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का सफल आयोजन देशभर के मास्टर खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देगा और यह प्रतियोगिता खेलों के प्रचार-प्रसार में अहम भू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed