{"_id":"6244ba677e402139e91aa4cf","slug":"594-challans-deducted-on-the-third-day-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl446186881","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में तीसरे दिन 594 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में तीसरे दिन 594 चालान काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में लगे कैमरों से तीन दिन में 980 वाहनों के ई-चालान किए गए हैं। सबसे अधिक ओवरस्पीड के चालान हुए हैं। इनमें ज्यादातर रात के समय हुए। पुलिस का कहना है कि कैमरों में सेंसर लगे हैं। इनकी मदद से कैमरे रफ्तार को कैच कर लेते हैं। इंटिग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से यातायात विभाग ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रख रहा है। पहले दिन सोमवार को 215 ई-चालान काटे गए थे। इसमें ओवरस्पीड के 200 और रेड लाइट जंप के 15 चालान शामिल थे। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 387 लोगों के चालान हुए थे। इसमें 312 ओवरस्पीड और 75 रेड लाइट जंप के थे।
गाने के माध्यम से किया जा रहा जागरूक
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई भुपिंदर सिंह गाने के माध्यम से लोगों को यातायात नियम के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में शुरू हुए कैमरों के चालान से सावधान करने के लिए गाना लिखा है, सीसीटीवी कैमरे ने हर मोड़ ते, चंडीगढ़ शहर नू ने सारे जोड़दे, रेड लाइट जंप कर भज्ज तूं गया, सोचदा तूं बडा ही महान हो गया, तैनूं पता वी नी लगणा हाये कदों सोहनिया ऑनलाइन तेरा ते चालान हो गया। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है।