फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   59 deaths and 3116 covid-19 cases in Punjab

कोरोना वायरस : पंजाब में 59 मरीजों ने और तोड़ा दम, 3116 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 12 Apr 2021 09:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Apr 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
59 deaths and 3116 covid-19 cases in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में रविवार को कोरोना से 59 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3116 नए मामले सामने आए हैं। 43 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक राज्य में 7507 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को अमृतसर में 9, बठिंडा में 3, फरीदकोट में 2, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 3, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 6, जालंधर में 5, कपूरथला में 1, लुधियाना में 7, मोहाली में 4, पटियाला में 3, संगरूर में 7 और तरनतारन में 3 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार तक 6346316 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 272772 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 237391 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस समय राज्य में 27874 केस सक्रिय हैं। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 342 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


लुधियाना पहुंची कोरोना वैक्सीन की खेप
लुधियाना में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ टूट गए। रविवार को जिले में कोरोना के 530 नए मामले सामने आए हैं। जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इस तरह लुधियाना जिले में कोरोना संक्रमितों का ताजा आंकड़ा 38,971 हो गया है, वहीं मृतकों की संख्या भी 1,207 पर पहुंच गई है। कोरोना की यह रफ्तार अब हर किसी को डराने लगी है। इस समय जिले में कोरोना के 3,434 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आए इन आंकड़ों के बाद अब जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 530 केस आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सात लुधियाना जिले के और एक-एक फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, संगरूर और फरीदकोट जिले के हैं। राहत की बात यह है कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वैक्सीन की 50 हजार डोज और मिल गई है। शनिवार को विभाग के पास तीन से चार हजार वैक्सीन ही बची थीं। इस तरह विभाग के पास अब 53 हजार वैक्सीन का स्टाक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed