फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   58 days struggle paid off, got job back

Chandigarh News: 58 दिन का संघर्ष लाया रंग, वापस मिली नौकरी

Tue, 27 Jun 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
58 days struggle paid off, got job back
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से 58 दिन बाद संघर्षरत अनुबंध कर्मचारियों को सोमवार को वापस नौकरी पर बहाल करने का फैसला लिया गया है। अनुबंध कर्मचारी पिछले 58 दिन से वीसी दफ्तर के बाहर नौकरी पर रखे जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। इसमें छात्र संगठन एसएफएस के सदस्यों के साथ शोधार्थियों, ट्रेड यूनियन, किसान यूनियनों, श्रमिकों के बच्चों और परिवार के सदस्यों ने सहयोग दिया। एसएफएस के अध्यक्ष संदीप ने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष ने दिखाया है कि श्रमिकों की एकता के बल पर असंवेदनशील और अड़ियल पीयू अधिकारियों को झुकाया जा सकता है। यह मुद्दा हर साल उठता है क्योंकि इन श्रमिकों को ठेकेदारों के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर भर्ती किया जाता है। यदि पंजाब यूनिवर्सिटी उन्हें सीधे भर्ती करती है तो यह अधिक व्यवहार्य है। इससे ठेकेदारों को भुगतान की जाने वाली धनराशि की बचत होगी और श्रमिकों की नौकरियां सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पंजाब यूनिवर्सिटी नियमित और स्थायी रूप से श्रमिकों की भर्ती करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed