फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   58.92 per cent of BEd Result In Ku

केयू में बीएड का रिजल्ट 58.92 प्रतिशत रहा

Fri, 26 Sep 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 26 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
केयू की परीक्षा शाखा ने राज्य में सबसे पहले गुरुवार को बीएड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीएड का परीक्षा परिणाम 58.92 प्रतिशत व बीएड पत्राचार का परीक्षा परिणाम 73.50 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस परीक्षा से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें शिक्षक भर्ती बोर्ड में आवेदन करना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी आहुजा ने बताया कि बीएड की परीक्षा में कुल 26,502 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


इसमें से 15, 617 विद्यार्थी सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जुलाई में हुई थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने रिकॉर्ड कम समय में इस परीक्षा परीणाम को घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार बीएड पत्राचार प्रथम वर्ष व दूसरे वर्ष का परीक्षा परिणाम भी गुरुवार को घोषित किया है। बीएड पत्राचार अंतिम वर्ष की परीक्षा में कुल 122 विद्यार्थी बैठे, जिनमें से 90 विद्यार्थी सफल रहे हैं और कुल परीक्षा परिणाम 73.70 प्रतिशत रहा है। बीएड प्रथम वर्ष पत्राचार की परीक्षा में कुल 410 ने परीक्षा दी, जिसमें से 248 विद्यार्थी सफल रहे हैं।


प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 60.48 प्रतिशत रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी आहुजा ने बताया किया जल्द ही कुछ अन्य परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इस परिणाम को देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed