{"_id":"5f8b04d48ebc3e9bb543067f","slug":"579-shopkeepers-did-not-give-56-crore-dues-chb-will-send-notice-chandigarh-news-pkl3912867108","type":"story","status":"publish","title_hn":"579 दुकानदारों ने नहीं दिया 56 करोड़ बकाया, सीएचबी भेजेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
579 दुकानदारों ने नहीं दिया 56 करोड़ बकाया, सीएचबी भेजेगा नोटिस
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न रेहड़ी और बूथ मार्केटों के 579 दुकानदारों पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) का 56.42 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा बकायेदार सेक्टर-41 के रेहड़ी मार्केट के हैं। यहां के करीब 177 दुकानदारों ने पिछले कई सालों से ग्राउंड रेंट और मासिक किश्तें नहीं चुकाई हैं। सीएचबी ने शहर के विभिन्न मार्केटों के बकायेदारों की सूची अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
बकायेदारों की सूची में सेक्टर-38सी की मार्केट का एक दुकानदार ऐसा भी है, जिस पर 1.35 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा कई ऐसे भी दुकानदार हैं जिन्हें लाखों रुपये चुकाने हैं। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से पहले भी बकायेदारों को ग्राउंड रेंट और मासिक किश्तें चुकाने के लिए रिमाइंडर भेजे गए हैं, लेकिन उनकी तरफ से जमा नहीं कराया गया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि इस बार वह सख्ती बरतेंगे। सीएचबी ने सभी की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है और अगर अब उनकी तरफ से रकम जमा नहीं कराया जाएगा तो वह कार्रवाई करेंगे। इसमें दुकानों का आवंटन रद्द करने और पजेशन वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान का विकल्प दिया है। वह किसी भी तरह से राशि का भुगतान कर सकते हैं।
मार्केट बकाएदारों की संख्या
रेहड़ी मार्केट-41 177
ग्रेन मार्केट-26 114
मोटर मार्केट-38 55
रेहड़ी मार्केट-38सी 53
बूथ मार्केट-47सी 35
बूथ डे मार्केट-9 27
सेक्टर-48ए 23
सेक्टर-49ए 18
सेक्टर-49बी 18
रेहड़ी मार्केट-40 18
बूथ मार्केट- 38 वेस्ट 11
सेक्टर-61सी 11
मनीमाजरा 11
सेक्टर-40सी 5
मोटर मार्केट-48सी 2
सेक्टर-51ए 1