फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   57 parking of zone 2 in Chandigarh became smart

स्मार्ट पार्किंग : चंडीगढ़ के 57 पार्किंग स्थल हुए स्मार्ट, अब घंटे के हिसाब से लगेगा पार्किंग शुल्क

Thu, 25 Mar 2021 02:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Mar 2021 02:37 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ के पार्किंग स्थल अब हो गए हैं स्मार्ट 
  • जोन-2 के सभी 57 पार्किंग स्थलों में होगी घंटे के हिसाब से वसूली 
  • जोन-1 के 32 पार्किंग स्थलों का निरीक्षण होना अभी बाकी 

विज्ञापन
57 parking of zone 2 in Chandigarh became smart
चंडीगढ़ में 57 पार्किंग बनी स्मार्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के पार्किंग स्थल अब स्मार्ट हो गए हैं। जोन-2 के सभी 57 पार्किंग स्थलों में शुक्रवार से घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू हो सकती है। निगम की ओर से गठित कमेटी ने इन सभी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करने के बाद पार्किंग विभाग को अपनी रिपोर्ट दे दी है। इस मामले में निगम आयुक्त केके यादव से सहमति लेना शेष है। वहीं, जोन-1 के 32 पार्किंग स्थलों का अभी निरीक्षण होना बाकी है।

विज्ञापन


नगर निगम ने एक साल पहले शहर में 25 से बढ़ाकर 89 पार्किंग स्थलों को पेड कर दिया था और शहर को दो जोन में बांटकर पार्किंग स्थलों का टेंडर लगाया था। जोन-1 के 32 पार्किंग स्थलों के लिए रामसुंदर कंपनी जबकि जोन-2 के 57 पार्किंग स्थलों के लिए पाश्चात्य कंपनी को टेंडर दिया गया था। 
विज्ञापन



टेंडर के समय बताया गया था कि तीन माह में कंपनियों को पार्किंग स्थल को स्मार्ट बनाना होगा। तब तक वाहन चालकों से पुराना पार्किंग शुल्क ही वसूला जाएगा। पार्किंग स्थल को स्मार्ट करने के बाद घंटे के अनुसार शुल्क वसूली के आदेश थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका और पार्किंग स्थल को स्मार्ट करने के लिए दी गई समय सीमा को बढ़ा दिया गया। दूसरी ओर स्वदेशी सामान का उपयोग करने की शर्त के कारण भी संचालकों को समय लग गया। जोन-1 के पार्किंग संचालक रामसुंदर का कहना है कि हमारा 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। मार्च के अंत तक हर हाल में काम पूरा कर लेंगे। एक अप्रैल से हम भी स्मार्ट पार्किंग के तहत शुल्क लेना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों को एक साल बाद बढ़ाना था शुल्क

निविदा के अनुसार पार्किंग संचालकों को हर साल शुल्क में बढ़ोतरी करनी थी। एक माह पहले पाश्चात्य कंपनी ने निविदा के अनुसार, दो पहिया चालकों से 6 और चार पहिया चालकों से 12 रुपये लेना शुरू कर दिया। अचानक बढ़े शुल्क से हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद निगम ने कहा कि पहले पार्किंग स्थल को स्मार्ट बनाया जाए, उसके बाद ही दाम बढ़ाए जाएं।

इस तरह रहेंगे शुल्क
समय             दोपहिया        चारपहिया

0-4 घंटे              5                   10
4-8 घंटे             10                  20
8-12 घंटे           20                  40

इन सेक्टरों की पार्किंग हो जाएंगी स्मार्ट
जोन-2 में आने वलो सेक्टर 17, 22, 5, 7, 8, 9 और 16 स्थित 57 के पार्किंग स्मार्ट हो जाएंगे। उसके बाद यहां घंटों के हिसाब से शुल्क देना होगा।

कमेटी की रिपोर्ट मिल गई है। निगम आयुक्त की सहमति लेनी बाकी है। संभव है, गुरुवार को वह भी मिल जाए। उसके बाद पार्किंग संचालक घंटे के हिसाब से शुल्क ले सकेंगे।  -एसके जैन, एसडीएम दक्षिण और अतिरिक्त आयुक्त-2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed