{"_id":"5e0cffe88ebc3e87d87ec04c","slug":"569-invoices-cut-off-on-new-year-night-chandigarh-news-pkl3616957168","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में नए साल की रात कटे 569 चालान, 7 डिस्कोथेक में पुलिस की छापेमारी और कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में नए साल की रात कटे 569 चालान, 7 डिस्कोथेक में पुलिस की छापेमारी और कड़ी कार्रवाई
Thu, 02 Jan 2020 02:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर यूथ नया साल का जश्न मनाने में जुटे रहा, दूसरी ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जश्न में भंग डालने वाले 425 हुड़दंगबाजों को पुलिस ने हिरासत में लिया, वहीं तीन के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। इसके अलावा खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 5 को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही ड्रंकन ड्राइव के 20 नाके लगाकर 143 चार पहिया और 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने सेक्टर 26 में डिस्कोथेक के नजदीक 7, अंदरूनी सड़कों पर 41 और बार्डर इलाके में 18 नाके लगाकर कुल नियमों की धज्जियां उड़ने वाले 569 वाहनों के चालान काटकर 6 वाहनों को जब्त किया। सात डिस्क एंड बार पर भी कार्रवाई की गई।
नए साल की पूर्व संध्या को ध्यान में रखकर चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई थी। सभी होटल, क्लब, रेस्तरां, सामुदायिक केंद्र, बाजार, प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस बल सहित अधिकतम पुलिस बल की तैनाती थी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला इंस्पेक्टर, एक एनजीओ और 20 ओआरएस के नेतृत्व में सभी महिला अधिकारियों के साथ एक विशेष मोबाइल टीम ड्यूटी पर थी। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 1199 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
विज्ञापन
दो बच्चों और 19 महिलाओं ने ली पिक एंड ड्राप की सुविधा
इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी की अगुवाई में महिला स्क्वॉड बनाया गया था। साथ ही पुलिस ने पिक एंड ड्राप की सुविधा के लिए आठ पीसीआर का लगाई थी। रात 8 बजे से दो बच्चों समेत 19 महिलाओं को पुलिस ने पिक एंड ड्राप की सुविधा देकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

एक बजे के बाद डिस्क खोलने पर हुई कार्रवाई...
1. प्रैंकस्टर बार (सेक्टर 26)
2. बीच एन ब्रेव बार (सेक्टर 26)
3. लजीब शेक बार (सेक्टर 26)
4. फरजी कैफे बार (सेक्टर 26)
5. बार्गेन बूज़ क्लब बार (सेक्टर 26)
6. स्काई मेंशन, बर्कले स्क्वॉयर (इंडस्ट्रियल एरिया)
7. 10 डाउनिंग स्ट्रीट, बर्कले स्क्वॉयर (इंडस्ट्रियल एरिया)
642 पुलिस कंट्रोल रूम चली कॉल
31 दिसंबर रात 8 से नववर्ष सुबह 8 बजे तक कुल 112 आपातकालीन नंबर पर 642 कॉल आई। इनमें पुलिस ने 266 स्पॉट पर कार्रवाई की।
अपराध कॉल
झगड़ा 44
दुर्घटना 26
शोर प्रदूषण 59
उपद्रव 18
ट्रैफिक जाम 10
अन्य 109