{"_id":"5eea4d358ebc3e43106ce585","slug":"560-new-coronavirus-cases-reported-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना से 13 मौतें, 560 नए पॉजिटिव मिले, 204 मरीज ठीक भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना से 13 मौतें, 560 नए पॉजिटिव मिले, 204 मरीज ठीक भी हुए
Wed, 17 Jun 2020 10:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:35 PM IST
सार
- 204 ठीक भी हुए, 38932 मेडिकल सर्विलांस में
- अब तक कुल 8832 पॉजिटिव में से 3952 हुए ठीक
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में दूसरे दिन लगातार पांच सौ से ज्यादा मरीज संक्रमित हुए। 24 घंटों में 560 नए संक्रमित मरीजों के साथ अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8832 हो गई है। जबकि 13 और मरीजों की मौत हो गई है। 24 घंटे में 204 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3952 हो गई है। संक्रमण रिकवरी की दर 44.75 प्रतिशत है। जबकि की दर 4.59 प्रतिशत है। वहीं सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 130 हो गई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में 180, फरीदाबाद में 228, सोनीपत में 37, झज्जर में 9, अंबाला में 4, पलवल में 16, पानीपत में 4, पंचकूला में 2, जींद में 6, करनाल में 16, यमुनानगर में 15, सिरसा में 2, फतेहाबाद में 4, भिवानी में 5, हिसार में 19, रेवाड़ी में 8 व क्षेत्र में 4 नए संक्रमण के मरीज सामने आए हैं। गुरुग्राम में 5, फरीदाबाद में 5, सोनीपत में 2 और करनाल में 1 संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 3862, फरीदाबाद में 1807, सोनीपत में 668, झज्जर में 158, नूंह में 117, अंबाला में 212, पलवल में 220, पानीपत में 109, पंचकूला में 58, जींद में 80, करनाल में 175, यमुनानगर में 60, सिरसा में 80, फतेहाबाद में 83, भिवानी में 139, रोहतक में 346, महेंद्रगढ़- नारनौल में 141, हिसार में 157, रेवाड़ी में 123, चरखीदादरी में 53, कैथल में 61 व कुरुक्षेत्र में 88 संक्त्रस्मित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 1950, फरीदाबाद में 437, सोनीपत में 263, झज्जर में 108, नूंह में 107, अंबाला में 109, पलवल में 107, पानीपत में 70, पंचकूला में 32, जींद में 28, करनाल में 90, यमुनानगर में 20, सिरसा में 51, फतेहाबाद में 45, भिवानी में 70, रोहतक में 138, महेंद्रगढ़-नारनौल में 95, हिसार में 87, रेवाड़ी में 12, चरखीदादरी में 7, कैथल में 52, कुरुक्षेत्र में 54 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।