{"_id":"5dc8e0328ebc3e5b4d2e66ae","slug":"550th-prakash-parv-firing-in-nagar-kirtan-father-arrest-with-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में हवाई फायरिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में हवाई फायरिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mon, 11 Nov 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन में हवाई फायरिंग करने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कीर्तन के दौरान एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखते ही तुरंत हरकत में आई गोबिंदगढ़ पुलिस ने गोलियां चलाने वाले नौजवान जतिंदर सिंह और उसके पिता नसीब सिंह के खिलाफ असलाह एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ में 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पातशाही छह से रविवार सुबह नगर कीर्तन निकाला गया। आलौकिक नगर कीर्तन जैसे ही दोपहर बाद संगतपुरा इलाके में पहुंचा तो जतिंदर सिंह ने अपने पिता नसीब सिंह की लाइसेंसी 12 बोर राइफल से कई हवाई फायर किए।
यह देखकर घरों की छतों पर खड़े लोग सहम गए और उनमें दहशत का माहौल बन गया। इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और सिविल प्रशासन हरकत में आ गया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके हवा में गोलियां चलाने वाले नौजवान और उसके पिता को लाइसेंसी राइफल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।