फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550th Prakash Parv, Firing in Nagar Kirtan, Father Arrest with Son

नगर कीर्तन में हवाई फायरिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 11 Nov 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Nov 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
550th Prakash Parv, Firing in Nagar Kirtan, Father Arrest with Son
नगर कीर्तन में हवाई फायरिंग करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन के दौरान एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखते ही तुरंत हरकत में आई गोबिंदगढ़ पुलिस ने गोलियां चलाने वाले नौजवान जतिंदर सिंह और उसके पिता नसीब सिंह के खिलाफ असलाह एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ में 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पातशाही छह से रविवार सुबह नगर कीर्तन निकाला गया। आलौकिक नगर कीर्तन जैसे ही दोपहर बाद संगतपुरा इलाके में पहुंचा तो जतिंदर सिंह ने अपने पिता नसीब सिंह की लाइसेंसी 12 बोर राइफल से कई हवाई फायर किए।
विज्ञापन


यह देखकर घरों की छतों पर खड़े लोग सहम गए और उनमें दहशत का माहौल बन गया। इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और सिविल प्रशासन हरकत में आ गया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके हवा में गोलियां चलाने वाले नौजवान और उसके पिता को लाइसेंसी राइफल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed