फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5500 maps and 1100 NOC files pending in city council, people are in trouble

Chandigarh News: नगर परिषद में 5500 नक्शे व 1100 एनओसी की फाइलें पेंडिंग, लोगों को परेशानी

Sat, 06 May 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
5500 maps and 1100 NOC files pending in city council, people are in trouble
खरड़। खरड़ नगर परिषद में लंबे समय से नक्शे पास न होने के कारण लगभग 5500 नक्शे व 1100 एनओसी की फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इन नक्शों से होने वाली आमदनी न आने के कारण पंजाब सरकार को करोड़ों का वित्तीय घाटा झेलना पड़ रहा है। जिला मोहाली के एडीसी दमनजीत सिंह ने इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी समेत कई अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली और नगर परिषद के ईओ से इस बारे में जवाब मांगा।
विज्ञापन

पंजाब सरकार के पोर्टल पर खरड़ की 1100 एनओसी दिखने के बाद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी ने सभी आर्किटेक्ट से ऑनलाइन मांगी गई एनओसी की फाइलें वापस लेने को कहा। साथ ही हिदायत दी कि सभी आर्किटेक्ट दो-दो फाइलें कर आवेदन करें। खरड़ नगर परिषद की ओर से एनओसी जारी न करने पर खरड़ तहसील में लगभग इतनी ही रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। जिन लोगों ने अपना घर बनाकर रहने का सपना देखा था। वह सपना अब धुंधला नजर आ रहा है। लोगों द्वारा लिए गए प्लाट व घरों के बदले में बैंक लोन की किश्तें शुरू हो गई हैं जबकि उनके प्लाट की रजिस्ट्रियां एनओसी न मिलने के कारण अधर में लटकी पड़ी हैं। रजिस्ट्रियां न होने के कारण पंजाब सरकार के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पक्के तौर पर अफसर नहीं किए हैं नियुक्त
पंजाब विजिलेंस विभाग की ओर से लगभग दो महीने पहले एक कॉलोनाइजर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कॉलोनाइजर से विजिलेंस विभाग द्वारा पूछताछ के दौरान खरड़ नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समैन समेत कई अधिकारियों के नाम आए थे। जिन्हें विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए बुलाया था। यह सभी अधिकारी तब से छुट्टी लेकर गायब हैं। स्थानीय निकाय विभाग ने ईओ समेत इन पदों पर पक्के तौर पर कई अफसर नियुक्त नहीं किए हैं। इस कारण काम लटकता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी के दफ्तर के आगे दिया धरना

खरड़ आर्किटेक्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में शहर के आर्किटेक्टों की ओर से नगर परिषद खरड़ के दफ्तर में जमा हुए ऑनलाइन नक्शे पास न होने व एनओसी सर्टिफिकेट जारी न होने के विरोध में इकट्ठे होकर कार्यकारी अधिकारी के दफ्तर के आगे धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।


फोटो कैप्शन- नगर परिषद खरड़ के दफ्तर के आगे सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते शहर के आर्किटेक्ट। फोटो नंबर- 04 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed