{"_id":"5eb17fbc8ebc3e9082567f25","slug":"55-laborers-reached-kalka-of-haryana-from-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: 55 मजदूर पलायन कर टिपरा पहुंचे, कालका पुलिस ने वापस हिमाचल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: 55 मजदूर पलायन कर टिपरा पहुंचे, कालका पुलिस ने वापस हिमाचल भेजा
Tue, 05 May 2020 08:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 May 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बिस्किट और पानी देने के बाद हिमाचल भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मजदूरों का एक समूह शिमला, सोलन से पैदल परवाणु-पिंजौर बाईपास से होता हुआ जब टिपरा पहुंचा तो वहां पर कालका पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मजदूरों ने बताया कि वे अपने घर यूपी-बिहार जाने के लिए दो दिन पहले निकले थे। इस दौरान कालका पुलिस के हेड कांस्टेबल कप्तान सिंह ने उन्हें खाने के लिए बिस्कुट, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
इसके बाद एसएचओ कालका ने परवाणु पुलिस से संपर्क करके उन्हें मामले की सूचना दी और सभी मजदूरो को बसों में वापस हिमाचल भिजवा दिया। कालका थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि 55 मजदूरों का यह समूह रेलवे ट्रैक से होता हुआ यहां पहुचा है। सभी को परवाणु एसएचओ को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इनकी सारी व्यवस्था हिमाचल प्रशासन ने की हुई है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को काम न मिलने से प्रवासी श्रमिकों ने पलायन शुरू कर दिया है। घर जाने के लिए कोई ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं मिलने से इन्होंने पैदल यात्रा ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन