फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   54.50 lakh cheated in the name of online trading

Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 54.50 लाख ठगे

Sun, 02 Jun 2024 06:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
54.50 lakh cheated in the name of online trading
चंडीगढ़। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेक्टर-33/ए निवासी रमणीक पथेजा से 54 लाख 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रमणीक पथेजा ने बताया कि कुछ महीने पहले उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से ऑनलाइन ट्रेडिंग का मैसेज आया था। इसके बाद अज्ञात नंबर से फोन आने लगे। ठग ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए पैसे निवेश करने का लालच दिया। इसके बाद वे शातिर ठग की बातों में आ गए और उनका नंबर एक व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रुप में निवेश करने के लिए रोजाना नए-नए टिप्स आने लग गए और शिकायतकर्ता ने करीब 54 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो ठगों ने पैसे नहीं निकलने की बात कही। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाना में आईपीसी 419, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed