फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   54 IAS transferred in Haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 54 IAS का तबादला, इन 11 जिलों के डीसी बदले

Fri, 26 Aug 2022 06:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 06:44 PM IST
सार

डॉ. प्रियंका सोनी को अंबाला का डीसी बनाया गया है। प्रदीप दहिया हिसार के नए निगम आयुक्त बने हैं। राहुल हुड्डा अब यमुनानगर के डीसी होंगे।

विज्ञापन
54 IAS transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 11 जिलों के डीसी समेत 54 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। भिवानी, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, रोहतक, यमुनानगर, पलवल, अंबाला के डीसी तुरंत प्रभाव से बदल दिया गया है। आईएएस टीएल सत्यप्रकाश को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व शहरी संपदा विभाग का महानिदेशक लगाया गया है। इस पद से केएम पांडुरंग हटा दिए गए हैं। अशोक मीणा को आबकारी एवं कराधान विभाग का आयुक्त लगाया गया है। 

विज्ञापन


विकास यादव फरीदाबाद, जगदीप सिंह रोहतक और आरसी बिढान गुरुग्राम के मंडलायुक्त लगाए गए हैं। प्रियंका सोनी अंबाला, पार्थ गुप्ता सिरसा, मुनीष शर्मा पलवल, विक्रम फरीदाबाद, नरेश कुमार भिवानी, यशपाल रोहतक, जगदीश शर्मा फतेहाबाद, प्रीति चरखी दादरी, उत्तम सिंह हिसार, राहुल हुड्डा यमुनानगर, शांतनु शर्मा कुरुक्षेत्र के नए डीसी होंगे। 
विज्ञापन


मोहम्मद शाइन को वर्तमान कार्यभार के साथ ऊर्जा विभाग का सचिव लगाया गया है। संजय जून विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक, पीसी मीणा वर्तमान कार्यभार के साथ पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के महानिदेशक, शेखर विद्यार्थी उद्योग एवं वाणिज्य, एमएसएमई विभाग के महानिदेशक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्मंता कुमार बेहरा को फायर सर्विसेज के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता आर्काइव विभाग के निदेशक लगाए हैं। राजीव रतन को साइंस एंड प्रौद्योगिकी के निदेशक का जिम्मा मिला है। रिपुदमन सिंह ढिल्लों निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग लगाए गए हैं। पंकज को कार्मिक, प्रशिक्षण, विजिलेंस के विशेष सचिव का जिम्मा मिला है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed