फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   54.90 lakh rupees recovered from private bus in Zirakpur

मोहालीः निजी बस से 54.90 लाख रुपये बरामद, होशियारपुर के युवक को देनी थी रकम

Wed, 03 Apr 2019 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (मोहाली) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
54.90 lakh rupees recovered from private bus in Zirakpur
बरामद रुपये के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मोहाली पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर मैक डी के पास नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस से 54 लाख की नकदी बरामद की है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जीरकपुर एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर (यूपी-70जीटी-7000) की निजी बस को रोककर तलाशी ली तो लगेज बॉक्स से दो बोरियों में रखे 54 लाख 90 हजार 530 रुपये बरामद हुए। ये जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस चालक की पहचान स्वर्ण सिंह (46) पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव व थाना बड़ी ब्राह्मण जिला जम्मू के तौर पर हुई है। यह बस दिल्ली से कटरा जा रही थी जिसमें 35 सवारियां बैठी थीं। दिल्ली में बस चालक को किसी ने यह कैश पंजाब के होशियारपुर निवासी किसी नरेश गांधी नामक व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया उक्त व्यक्ति मौके पर नकदी संबंधित कोई रसीद या अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर स्वर्ण सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी एसडीएम डेराबस्सी व आयकर विभाग को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed