फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   52.80 lakhs were cheated on the pretext of investing in the share market

Chandigarh News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 52.80 लाख ठगे

Fri, 04 Jul 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
52.80 lakhs were cheated on the pretext of investing in the share market
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ के नाम पर करवाए ट्रांजेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति से हाई-रिटर्न और आईपीओ में मुनाफे का लालच देकर करीब 52.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने सेक्टर-37 निवासी पीड़ित गुलजीत सिंह डडवाल कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित के मुताबिक किसी रिया बंसल नामक महिला ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित को 80 से 100 लोगों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। व्हाट्सप ग्रुप में चैटिंग पढ़कर वह आरोपियों के झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपी अमित सचदेवा, रिया बंसल और अन्य ने मिलकर कई तारीख में कुल सात ट्रांजेक्शन कराए, जिनमें 5 लाख से 9 लाख रुपये तक की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक एप डाउनलोड करवाया और कहा कि यह प्राइमरी मार्केट अकाउंट खोलने के लिए जरूरी है। इस एप के जरिये अकाउंट डिटेल भरने और रकम भेजने को कहा गया। पीड़ित ने आरटीजीसी और एनईएफटी से कई खातों से पैसे भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिया बंसल समेत अन्य लोगों ने लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए दबाव बनाकर कहा कि शेयर अलॉटमेंट हुआ है, जिसके लिए उन्हें और रकम जमा करनी होगी।

पीड़ित ने अपनी वित्तीय हालत का हवाला दिया, लेकिन आरोपी लगातार पैसों के लिए दबाव बनाते रहे। आरोपियों ने बार-बार झांसा दिया गया कि 10 प्रतिशत कमीशन के बाद मोटा मुनाफा मिलेगा और बड़ी रकम जल्द खाते में आ जाएगी।

पीड़ित ने दबाव में आकर बाकी पूंजी और सारे शेयर बेचकर कुल 52.80 लाख रुपये एप में डाले। इसके बाद आरोपी सर्विस फीस और अन्य प्रक्रिया के नाम पर रकम मांगने लगे। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित ने शिकायत में आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी दी है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed