फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   517.33 crore budget passed for PU by PU board meeting of Finance

PU: 307 करोड़ घाटे के साथ नए वित्त वर्ष की होगी शुरुआत

Mon, 15 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
517.33 crore budget passed for PU by PU board meeting of Finance

काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के सामने फाइनेंशियल ईयर (2016-17) शुरू होने से पहले ही 307 करोड़ घाटे को पूरा करने का चैलेंज होगा। सोमवार को 2016-17 सत्र के लिए पीयू के सालाना बजट को मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन


पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस मीटिंग में 517.33 करोड़ के बजट को पारित कर दिया है। जबकि पीयू को विभिन्न क्षेत्रों से साल भर में सिर्फ 210.61 करोड़ की आय होने का अनुमान है। ऐसे में पीयू को बाकी पैसे के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन, पंजाब सरकार और अन्य फंड पर निर्भर रहना पड़ेगा। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले पीयू का सालाना घाटा करीब 60 करोड़ रुपये और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ फाइनेंस मीटिंग में पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा, यूटी के आईएएस अधिकारी डॉ. अदप्पा कार्तिक, एमएचआरडी मिनिस्ट्री से डिप्टी सेक्रेटरी हायर एजुकेशन वीके सिलजो और पीयू एफडीओ विक्रम नैयर सहित सीनेट सदस्य डॉ. दलीप कुमार और अजय रंगा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में बताया गया कि पिछले साल के मुकाबले पीयू ने विभिन्न मद से 10 करोड़ अधिक आय का लक्ष्य रखा है। पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस में खिलाड़ियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप और अन्य भत्तों में भी काफी इजाफा किया गया है।

परीक्षा फीस से होगी 96.54 करोड़ की कमाई
बोर्ड ऑफ फाइनेंस में रखे एजेंडे में पीयू ने अगले वित्त सत्र में 52.44 करोड़ फीस और अन्य फाइन से जुटाए जाएंगे। 15.62 करोड़ पत्राचार विभाग, 96.54 परीक्षा फीस, 7.97 करोड़ ट्रेडिशनल कोर्स, 16.12 करोड़ रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट फीस और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) फीस से वसूले जाएंगे। पीयू 9.45 करोड़ पीयू हॉस्टल, 3.81 करोड़ हॉस्टल फीस और 8.65 करोड़ अन्य फीस से पैसा जुटाया जाएगा।


मीटिंग में रखी गई थिंक टैंक की रिपोर्ट
आर्थिक तंगी से बदहाल पीयू की स्थिति सुधारने के लिए गठित थिंक टैंक कमेटी की रिपोर्ट बोर्ड ऑफ फाइनेंस में रखी गई। कमेटी ने अगले तीन साल तक फीस और एग्जामिनेशन फीस में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। बैठक में अधिकारियों ने आय बढ़ाने के उपाय तलाशने पर तो मंथन किया, लेकिन थिंक टैंक की रिपोर्ट पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। मामले में नए सिरे से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
 
बोर्ड ऑफ फाइनेंस में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- पीयू में गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 के लिए 5 करोड़ मंजूर
- सारंगपुर में जमीन खरीदने के लिए 5 करोड़ मिलेंगे
-मुक्तसर में रीजनल सेंटर के लिए 15 करोड़ मंजूर
- पीयू कैंपस में नई पार्किंग के लिए 75 लाख मंजूर।
- पीयू सेक्टर-14 और सेक्टर-25 साउथ कैंपस की सड़क चौड़ी करने के लिए 126.21 लाख रुपये मंजूर
- पीयू ओपन एयर थियेटर से लॉ ऑडिटोरियम तक ग्रीन बेल्ट के लिए 25 लाख मंजूर।
- डिपार्टमेंट का रिकार्ड कंप्यूटरीकृत करने के लिए 50 लाख फंड तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed