{"_id":"5c49c7fcbdec220a742da122","slug":"51-rob-rub-will-be-build-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहतः अब रेलवे क्रासिंग पर जाम से मिलेगा छुटकारा, हरियाणा में 51 जगहों पर बनेंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहतः अब रेलवे क्रासिंग पर जाम से मिलेगा छुटकारा, हरियाणा में 51 जगहों पर बनेंगे पुल
Fri, 25 Jan 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने (जींद जिले को छोड़कर) विभिन्न सड़कों पर लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर 51 रोड ओवर ब्रिज एवं रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इन आरओबी या आरयूबी के बनने से न केवल ट्रेनों का सुचारु रूप से संचालन होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। सीएम मनोहर लाल ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिन लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) एक लाख से अधिक हैं, उन पर रोड ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
एनसीआर क्षेत्र में आरओबी और आरयूबी के कार्यों को हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) और गैर एनसीआर क्षेत्र में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग, रेलवे के साथ लागत साझाकरण के आधार पर बनाएगा। अंबाला जिले में पांच स्थानों पर, हिसार में दो स्थानों पर, कुरुक्षेत्र में तीन जगह, गुरुग्राम में पांच स्थानों पर, झज्जर में तीन जगह, रोहतक में आठ जगह, कैथल में तीन स्थानों पर, पानीपत में सात स्थानों पर, रेवाड़ी में छह जगह, सिरसा में दो स्थानों पर, भिवानी में तीन जगह, सोनीपत में एक, फतेहाबाद में एक, महेंद्रगढ़ में एक और चरखी दादरी में एक आरओबी या आरयूबी बनाए जाएंगे। अंबाला जिले में पांच स्थानों में एक सैन्य क्षेत्र में, एक अंबाला शहर में, अंबाला कैंट में शाहपुर, मचौंदा, धूलकोट-सुल्तानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन