फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   51 ROB-RUB Will be build in Haryana

बड़ी राहतः अब रेलवे क्रासिंग पर जाम से मिलेगा छुटकारा, हरियाणा में 51 जगहों पर बनेंगे पुल

Fri, 25 Jan 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
51 ROB-RUB Will be build in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने (जींद जिले को छोड़कर) विभिन्न सड़कों पर लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर 51 रोड ओवर ब्रिज एवं रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इन आरओबी या आरयूबी के बनने से न केवल ट्रेनों का सुचारु रूप से संचालन होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। सीएम मनोहर लाल ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिन लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) एक लाख से अधिक हैं, उन पर रोड ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


एनसीआर क्षेत्र में आरओबी और आरयूबी के कार्यों को हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) और गैर एनसीआर क्षेत्र में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग, रेलवे के साथ लागत साझाकरण के आधार पर बनाएगा। अंबाला जिले में पांच स्थानों पर, हिसार में दो स्थानों पर, कुरुक्षेत्र में तीन जगह, गुरुग्राम में पांच स्थानों पर, झज्जर में तीन जगह, रोहतक में आठ जगह, कैथल में तीन स्थानों पर, पानीपत में सात स्थानों पर, रेवाड़ी में छह जगह,  सिरसा में दो स्थानों पर, भिवानी में तीन जगह, सोनीपत में एक, फतेहाबाद में एक, महेंद्रगढ़ में एक और चरखी दादरी में एक आरओबी या आरयूबी बनाए जाएंगे। अंबाला जिले में पांच स्थानों में एक सैन्य क्षेत्र में, एक अंबाला शहर में, अंबाला कैंट में शाहपुर, मचौंदा, धूलकोट-सुल्तानपुर शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed