फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 more doctors will recruited in Haryana Health Department

हरियाणा : स्वास्थ्य महकमे में 500 और चिकित्सकों की भर्ती की तैयारी, ज्यादातर खाली पद बैकलॉग के

Wed, 10 Feb 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
500 more doctors will recruited in Haryana Health Department
हरियाणा में होगी डॉक्टरों की भर्ती। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए अब 500 और चिकित्सकों की भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फाइल तैयार करके हरियाणा सरकार के पास भेजी है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद इस पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर पद बैकलॉग के हैं, जो काफी समय से खाली हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में इस समय चिकित्सकों के 3250 सेंक्शन पद हैं। करीब 350 डॉक्टर प्रशासनिक कार्यों में लगे हैं और 150 से ज्यादा छुट्टी पर हैं। करीब 250 डॉक्टर एमएलआर या फिर अदालतों में चल रहे केसों को लेकर व्यस्त रहते हैं। इसी प्रकार कुछ डॉक्टर एमडी की पढ़ाई के लिए गए हुए हैं।
विज्ञापन



ऐसे में ग्रामीण स्तर पीएचसी और सीएचसी पर काफी संख्या में चिकित्सकों के पद खाली हैं। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान पिछले एक साल में सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती की, बावजूद इसके विभाग में पद खाली हैं। इनमें से ज्यादातर बैकलॉग की सीटें हैं, जो काफी समय से खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से सभी जिलों से इनपुट लेकर खाली पदों का डाटा तैयार कर लिया है और इसके लिए फाइल सरकार के पास भेज दी है। विभाग को अब अनुमति मिलने का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. सूरजभान कांबोज ने बताया कि करीब 500 पदों को लेकर फाइल सरकार के पास भेजी गई है। 

विशेषज्ञों की जरूरत : डॉ. परमार
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. जसबीर परमार का कहना है कि जनसंख्या के हिसाब से प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या कम है। एमबीबीएस डॉक्टर के साथ-साथ प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है। नई भर्ती में सरकार को चाहिए कि निजी सेक्टर के मुकाबले डॉक्टरों को वेतन दे ताकि खाली पदों को भरा जा सके।


इस समय प्रदेश में मात्र 600 विशेषज्ञ हैं, जबकि हर सिविल अस्पताल में कम से कम एक एक विभाग का डॉक्टर तो होना ही चाहिए। दूसरा, मांगों को लेकर पहले ही सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, उन मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed