500 और 1000 के नोट बंद होने पर अब मिलेगी ये खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद वीरवार को बैंक दोबारा खुलेंगे। इस दौरान नोट बदलवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है।
जिसे देखते हुए बैंक भी पूरा इंतजाम करने में जुट गए हैं। एक तरफ लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की तैयारी की गई है। दूसरी तरफ सुरक्षा प्रबंधों के लिए पुलिस की सहायता ली जाएगी।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार रात को एक हजार और पांच सौ के नोटों के बंद होने के साथ ही बुधवार को बैंक और एटीएम बंद होने का भी एलान कर दिया था। जिसके चलते लोग खासी परेशानी में आ गए थे।
बैंक अधिकारी मान रहे हैं कि वीरवार को बैंक खुलते ही लोगों का हुजूम उमड़ सकता है। इसे देखते हुए बैंक प्रबंधक बुधवार को सारा दिन इंतजामों पर मंथन करते रहे।
बैंकों ने लोगों की सुविधा के लिए ब्रांचों में अतिरिक्त काउंटर खोलने का फैसला किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में दो अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। जिनके लिए अतिरिक्त स्टाफ भी भेजा जाएगा।
दूसरे बैंकों ने भी नोट बदलने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक एक अधिकारी ने बताया कि सभी लीड जिला मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला प्रशासन से तालमेल करके सुरक्षा के लिए पुलिस का इंतजाम करवाएं।
ताकि कानून-व्यवस्था की समस्या न आए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी सभी जिलों में निर्देश दिए हैं कि ब्रांचों में पुलिस और आसपास पेट्रोलिंग पार्टी का इंतजाम किया जाए।
बैंक अधिकारियों ने इस बात पर भी मंथन किया कि अगले कुछ दिनों तक एटीएम बहुत जल्द खाली हो जाएंगे। इसलिए एटीएम की री-फिलिंग फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का भी फैसला किया गया है।
ताकि लोगों को दिक्कत न आए। स्टेट बैंक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों को आरबीआई द्वारा प्रमाणित स्लिप भर कर अपना आईडी प्रूफ पुराने नोटों के साथ देने होंगे।