फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 year old Man commits suicide in Patiala of Punjab

नशे में लघुशंका करते वक्त पड़ोसियों ने पीटा, झुब्ध व्यक्ति ने जहरीली चीज खाकर दी जान

Tue, 19 May 2020 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
50 year old Man commits suicide in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पातड़ां में शराब के नशे में गली में लघुशंका करते हुए एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने पीट दिया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने जहरीली चीज पीकर अपनी जान दे दी। पातड़ां थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


राजपती निवासी वार्ड नंबर 9 धानक बस्ती पांतड़ां ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति ऋषिपाल (50) शराबी हालत में 16 मई को गली में खड़े होकर लघुशंका कर रहा था। इस बात से नाराज होकर पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों बलजीत सिंह, लाभ सिंह, सूबा सिंह, बलजीत सिंह की पत्नी किरना, जग्गा सिंह, उसकी मां रानी, सत्तू कुमार निवासी धानक बस्ती पातड़ां और बुध राम निवासी जाखल रोड पातड़ां ने ऋषिपाल को पीट डाला।
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- मोहाली से 1208 श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर रवाना, चंडीगढ़ से 1296 मजदूर अमेठी लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मारपीट से ऋषिपाल काफी बेइज्जत महसूस कर रहा था। रविवार को उसने इसी बेइज्जती के कारण शराब में मिलाकर कोई जहरीली चीज पी ली। उसे सिविल अस्पताल पांतड़ां ले जाया गया। वहां से उसे डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल समाना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ऋषिपाल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने मारपीट से बेइज्जती महसूस होने पर अपनी जान देने की बात कही है। पुलिस ने इसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed