फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 won the PU Senate election, but did not become an official member

पीयू सीनेट चुनाव : 50 ने जीता, पर अधिकारिक रूप से नहीं बने सदस्य

Tue, 07 Dec 2021 07:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
50 won the PU Senate election, but did not become an official member
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव हुए लगभग दो माह होने जा रहे हैं, लेकिन चुनाव जीते 50 सदस्यों की अधिसूचना चांसलर कार्यालय से जारी नहीं हो सकी। इसका मतलब यह है कि यह अधिकारिक रूप से अब तक सदस्य नहीं बन सके, जबकि मनोनीत सदस्यों की सूची पहले ही जारी हो गई, जिसमें 36 सदस्य शामिल हैं। कुछ पदेन सदस्य होते हैं जो अधिसूचना के साथ ही नामित होते हैं। वहीं दूसरी ओर पीयू सीनेट चुनाव के चल रहे केस पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। पीयू अपना पक्ष रख सकती है।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय का सीनेट चुनाव डेढ़ साल बाद पूरा हुआ। इसके लिए कुछ लोगों ने लंबा संघर्ष किया। छात्रों से लेकर पूर्व सीनेटरों ने धरना-प्रदर्शन आदि किए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही पीयू ने चुनाव करवाया। चुनाव संपन्न होने से पहले इस बार मनोनीत सदस्यों की सूची जारी हो गई, जबकि यह सूची चुनाव के बाद एक ही साथ जारी होती है। चुनाव में लगभग 50 सदस्य जीतकर आए। ये सदस्य सात से आठ वर्गों से आए हैं। इन सदस्यों के लिए अधिसूचना जारी होनी थी, जिसका यह इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट में यह मुद्दा भी याची पक्ष रखेगा कि अधिसूचना पीयू की ओर से जारी करवाने में लेटलतीफी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed