फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 thousand houses will build up in panchkula on afordable price

पंचकूला में बनेंगे 50 हजार मकान, अफोर्डेबल दाम पर

Fri, 10 Jul 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 10 Jul 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
50 thousand houses will build up in panchkula on afordable price

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर डेवलप किया जाने वाला पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 आम आदमी के लिए खुशियां लेकर आएगा। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट टू की प्लानिंग में आम आदमी का खास ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन


यहां करीब पचास हजार किफायती घर बनाए जाएंगे। एक्सटेंशन की शुरूआत के पहले ही यहां जिन बिल्डरों को जमीन अलॉट की जा रही है उनको स्पष्ट रूप से यह कह दिया गया है।
विज्ञापन


पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 में कुल 24 सेक्टरों को डेवलप किया जाएगा। हरेक सेक्टर में बनाए जाने वाले फ्लैट्स में से 1000 फ्लैट अफोर्डेबल हाउसिंग के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा के एक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला का यह प्रोजेक्ट सबसे अहम है। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट 2 में बनाए जाने वाले अफोर्डेबल फ्लैट्स की कीमत औसतन दस लाख से लेकर पंद्रह लाख रुपये तक होगी।

इसके साथ ही इकोनामिक वीकर सेक्शन के लिए पांच फीसदी फ्लैट्स भी बिल्डर डेवलप करेंगे। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट टू को करीब चार लाख की आबादी के लिए डेवलप किया जाएगा।

इसीलिए यहां पर कम्युनिकेशन, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य एरिया डेवलप किए जाएंगे। फिलहाल पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट 2 के लिए दो कंपनियों को लाइसेंस इश्यू किए जा चुके हैं।

इसमें से एक प्रोजेक्ट पंचकूला ईको सिटी का है। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 में आइडिलिक ग्रुप द्वारा पंचकूला ईको सिटी प्रोजेक्ट ला रहे विष्णु गोयल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में पांच फीसदी घर गरीब तबके के लिए होंगे।


ईको सिटी में काम शुरू हो चुका है। यह ईको सिटी पचास एकड़ में डेवलप की जाएगी। ग्रीन स्पेस पांच एकड़ में अफोर्डेबल हाउसिंग का प्रोजेक्ट ला रहे हैं।

पंचकूला इको सिटी में साढ़े चार सौ प्लॉट हैं, जिसमें आठ मरले से दो कनाल तक के प्लाट हैं। इसमें हास्पिटल और स्कूल के साथ ही कामर्शियल कांप्लेक्स भी होगा। ग्रीन स्पेस के मालिक संदीप जैन ने बताया कि यहां 780 फ्लैट होंगे। जिनकी कीमत 13 लाख से बीस लाख तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed