फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 ATMs in the district without guard seal

पंचकूला में 50 एटीएम सील, कैसे निकलेंगे पैसे

Mon, 20 Jan 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला Updated Mon, 20 Jan 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
50 ATMs in the district without guard seal
पुलिस से सख्त रवैया अपनाते हुए बैंक एटीएम के खिलाफ अभियाना चला दिया। जिले के करीब 50 ऐसे एटीएम सील कर दिए गए, जिन पर कोई गार्ड तैनात नहीं था।
विज्ञापन


डीसीपी ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए थे। बैंको के साथ मीटिंग भी की, लेकिन जो नहीं माने, उनके खिलाफ आखिर कार्रवाई कर दी गई।

दरअसल, एटीएम पर गार्ड का तैनात होना जरूरी है, लेकिन कई एटीएम बगैर गार्ड के ही थे। डीसीपी ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर कहा था कि जो बैंक अपने एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर गार्ड रखने के आदेश दिए, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ।

आखिर पुलिस ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए सील करने की कार्रवाई कर डाली। एटीएम बूथ को बकायदा लाख के साथ सील कर डीसीपी के आदेश चस्पा किए गए हैं।

इस क्षेत्र में इतने एटीएम हुए सील
सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने 13 एटीएम सील कर दिए। जबकि, सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में पांच, एमडीसी में पांच, सेक्टर-19 में दो, पिंजौर में पांच, कालका में 13 व चंडीमंदिर के तहत 11 एटीएम सील किए गए।
विज्ञापन


रात को फिर चलेगा सर्च अभियान
प्राथमिक तौर पर इतने एटीएम सील किए गए हैं। रात को पुलिस की गश्त पार्टियां अपने-अपने क्षेत्र में गश्त के दौरान ऐसे एटीएम बूथों की पहचान करेगी, जहां गार्ड नहीं होगा। इसके बाद उन पर भी वही कार्रवाई की जाएगी, लापरवाही बरतने वाले अन्य एटीएम पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं भटकते न रह जाएं
एकसाथ इतने एटीएम बंद होने से उन मशीनों पर ट्रांजेक्शन बढ़ जाएगी, जो पुलिस की कार्रवाई में बच गए हैं। ज्यादा ट्रांजेक्शन होने से वह मशीनें जल्दी खाली हो जाएंगी। कहीं ऐसा न हो की लोग पैसों के लिए भटकते रह जाएं।


एटीएम की वारदात
- चंडीमंदिर से 16 लाख रुपये से लोड एटीएम चोरी हुआ था, जो अभी तक नहीं मिला। एटीएम पर कोई गार्ड नहीं था।
- सेक्टर-12ए में एटीएम काटकर 14 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। एटीएम पर गार्ड नहीं था।
- सेक्टर-5 में एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। गार्ड यहां भी नहीं था।
- सेक्टर-25 में भी एटीएम तोड़ने की कोशिश हो चुकी है, गार्ड नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed