फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 yr old girl raped by her father's friend in manimajra

शर्मनाक: बिस्कुट का लालच देकर 5 साल की मासूम से घर में ही रेप

Tue, 26 Dec 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 26 Dec 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
5 yr old girl raped by her father's friend in manimajra
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
पांच साल की एक मासूम बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर युवक ने उससे दुराचार किया। पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी राजेश (35) ने मौली कांप्लेक्स में रहने वाले अपने एक दोस्त मानसिंह के कमरे में इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आरोपी राजेश पत्नी से झगड़ने के बाद तीन-चार दिन से अपने दोस्त के घर मौली कांप्लेक्स में रह रहा था। पांच साल की बच्ची के साथ उसने रेप करके अपने दोस्त को भी शर्मसार कर दिया है। मौली जागरां थाना पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर मासूम का मेडिकल करवा मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज करवाए और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह 9.15 बजे बच्ची जब अपने घर के पास खेल रही थी तो राजेश उसको बिस्कुट खिलाने का लालच देकर दोस्त मानसिंह के कमरे ले गया। मानसिंह अपने काम पर गया हुआ था और घर खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसने बच्ची से रेप किया। खून से लथपथ रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई। पिता ने तुरंत इनकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा कर मामले की जांच शुरू की। हालांकि इस दौरान आरोपी राजेश भाग गया। देर शाम तक पुलिस को उसे पकड़ने में छापामारी कर रही थी।

‘फांसी देने का प्रावधान हो’

5 yr old girl raped by her father's friend in manimajra
‘फांसी देने का प्रावधान हो’
पुलिस पीड़ित के परिवार का स्टेटस छोड़कर आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे। इसके बाद फिर कोर्ट ऐसे केसों का ट्रायल जल्द करके आरोपी को सजा सुनाए। यहीं नहीं रेप के मामले में अब आरोपी को उम्रकैद की जगह फांसी देने का प्रावधान होना जरूरी हो गया है। बच्चों के साथ रेप की घटना बढ़ाने का कारण लोगों के मन से कानून का डर खत्म होना हो गया है।
- जसवीर सिंह डडवाल, एडवोकेट

‘कानून में संशोधन जरूरी’
छोटे बच्चों के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देना लोगों की गंदी मानसिकता है। इसके कारण समाज कलंकित हो रहा है। ऐसे घटना को रोकने के लिए कानून में संशोधन होना जरूरी है। रेप के आरोपी को एक दो महीने में सजा देनी चाहिए। अगर ऐसे रेप के आरोपियों को फांसी की सजा देकर उसकी संपत्ति को पीड़ित बच्ची को देना का प्रावधान हो तो रेप करने वालों के मन में डर बैठेगा। तब वे छोटे बच्चों से इस तरह की घटना को अंजाम देना बंद करेंगे।
- रामेश्वर गिरि, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed