फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 year old boy

पांच वर्षीय बच्चे के साथ पडो़सी युवक ने किया कुकर्म

Thu, 08 Aug 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
5 year old boy
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना अंतर्गत पड़ोसी युवक के पांच वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा और सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़ित बच्चे का परिवार किराए के मकान में रहता है। उसी मकान में एक 25 वर्षीय युवक रहता है। दोपहर को बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान आरोपी युवक उसे अपने कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बच्चा रोता हुआ अपने घर पहुंचा। मां के पूछने पर उसने सारी कहानी बताई। इस दौरान उसके पिता काम पर गए हुए थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed