{"_id":"5c797902bdec2273a74d1274","slug":"5-thousand-new-jawans-will-join-haryana-police-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस महकमे को मिलेंगे पांच हजार जवान, नियुक्ति प्रक्रिया हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस महकमे को मिलेंगे पांच हजार जवान, नियुक्ति प्रक्रिया हुई तेज
Sat, 02 Mar 2019 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
haryana police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस को जल्द ही पांच हजार जवान और मिल जाएंगे। हरियाणा सरकार ने सिपाही भर्ती का परिणाम गुरुवार देर रात जारी किया था। पांच हजार में 23 सौ से अधिक पद सामान्य श्रेणी के शामिल हैं। सभी चयनित 5 हजार युवाओं को शुक्रवार को पुलिस अकादमी मधुबन बुलाया गया। जहां पर अलग-अलग सेंटर बनाकर युवाओं के कागजात परखे गए।
विज्ञापन
उन्हें यूनिटों के माध्यम से अलग-अलग जिलों में डॉक्टरी जांच के लिए भेजा गया है। चयनित युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। युवाओं के कागजात जांचने व मेडिकल इत्यादि को भेजने के लिए मधुबन रंगशाला, अकादमी परेड ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड व जूडो ग्राउंड में युवाओं को अलग-अलग एकत्रित कर सभी को उनकी यूनिट में भेज दिया गया।
विज्ञापन
इन युवाओं को पांच बटालियन के अतिरिक्त गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत और रोहतक जिलों में भेजा गया है। अंबाला सिटी बटालियन, हिसार बटालियन व मधुबन में 2,4 व 5 बटालियन बनाई गई हैं। मधुबन में बनाई गई बटालियन में अलग-अलग जिलों के चयनित युवाओं को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची व बिना सिफारिश योग्यता के आधार पर पुलिस में सिपाहियों की भर्ती कर गरीबों के घरों में उजाला किया है। भर्ती में ऐसे-ऐसे युवा शामिल हुए, जिनके पास न तो सिफरिश थी और न ही पैसे थे, मगर योग्यता थी। ऐसा हरियाणा के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।