{"_id":"584184924f1c1b3413de5877","slug":"5-suspects-seen-in-army-dress-at-punjab-himachal-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हिमाचल बार्डर पर आर्मी ड्रेस में दिखे 4 संदिग्ध, दोनों राज्यों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हिमाचल बार्डर पर आर्मी ड्रेस में दिखे 4 संदिग्ध, दोनों राज्यों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
बार्डर इलाकों में सर्च ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के पंजाब और हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित चक्की पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा चार संदिग्ध देखे जाने से सनसनी फैल गई। यहां के निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने चक्की पुल और और आसपास की पहाड़ियों पर तीन घंटे का सर्च आपरेशन चलाया।
इस आपरेशन के दौरान कोई नहीं मिला। ध्यान रहे कि यह वही स्थान है जहां दो माह पहले एक महिला द्वारा चार संदिग्ध देखे गए थे। पुलिस ने पूरी रात सर्व अभियान चलाया था।
जिस व्यक्ति ने संदिग्ध देखे उसने इसकी सूचना तुरंत पंजाब पुलिस को दी। एसएसपी राकेश कौशल ने पंजाब पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ स्वैट टीम (स्पेशल वेपंस एंड टेक्टिक्स) के साथ सर्च अभियान चलाया।

स्वैट टीम और डॉग स्क्वायड का लिया गया सहयोग, पहाडियों का चप्पा-चप्पा खंगाला
पंजाब पुलिस व स्वैट टीम सर्च अभियान के दौरान
इसके दौरान पुलिस ने चक्की पुल के साथ की पहाडियों में सर्च के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली। एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि पुलिस को सैली कुलियां निवासी सुक्खा नामक एक व्यक्ति ने बताया था कि उसने चक्की पुल के समीप संदेहास्पद परिस्थितियों में चार से पांच व्यक्तियों को देखा।
साढ़े तीन बजे शुरू हुए इस सर्च अभियान को शाम साढ़े छह बजे तक चलाया गया। घंटों तक चले इस सर्च अभियान में पुलिस ने सर्वप्रथम चक्की दरिया के किनारे स्थित सेना की फायरिंग रेंज स्थल को बारीकी से जांचा। हिमाचल प्रदेश के डमटाल पहाडियों पर देर शाम तक यह अभियान जारी रहा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को चक्की दरिया के पास शाम साढे छह बजे तक कोई नहीं मिला।