{"_id":"11c0c0de98257e6c4abe8e4d8e938177","slug":"5-new-police-station-going-to-start-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से चंडीगढ़ को मिलेंगे 5 नए थाने, ये होंगे एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर से चंडीगढ़ को मिलेंगे 5 नए थाने, ये होंगे एसएचओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग लोगों को 15 दिसंबर से 5 नए थाने देने जा रहा है। इनके एसएचओ का नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। इन थानों के वजूद में आने के बाद शहर पुलिस स्टेशनों की संख्या 16 हो जाएगी।
विज्ञापन
ये पांच नए थाने मौली जागरां, मलोया, सारंगपुर, सेक्टर 49 और आईटी पार्क में खोले जाएंगे। पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया है कि मौली जागरां पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को एसएचओ लगाया गया है।
विज्ञापन
मलोया पुलिस स्टेशन में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामरतन, सारंगपुर पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर शादी लाल, आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में जसपाल सिंह और सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर रामगोपाल को एसएचओ लगाया गया है। इन पांचों नए पुलिस थानों की औपचारिक घोषणा 15 दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलशेर बने सेक्टर 39 थाने के एसएचओ
इसके साथ ही सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में रणजोध सिंह की जगह इंस्पेक्टर दिलशेर सिंह को एसएचओ लगाया गया है। मेयर की सट्टेबाजों के अड्डे पर रेड के बाद रणजोध सिंह की सस्पेंड कर दिया गया था।
339 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर
इसकेसाथ ही पुलिस विभाग में कुल 393 पुलिस कर्मचारियों केट्रांसफर आर्डर जारी किए गए। इनमें 27 इंस्पेक्टर , 44 सब-इंस्पेक्टर, 44 एएसआई, 101 हेड कांस्टेबल, 16 सीनियर कांस्टेबल और 161 कांस्टेबलों को ट्रांसफर किया गया है।