{"_id":"aa43345fec3cf9e52edbcb19d0b5672d","slug":"5-new-buses-on-chandigarh-route-for-lohri-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी पर्व को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने 10 दिन पहले से ही बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। शनिवार से रूट पर पांच अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इनका संचालन शाम छह बजे से लेकर तड़के सुबह तीन बजे के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक बल्लभगढ़ बस डिपो से प्रतिदिन करीब 15 बसें चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाती हैं। अभी शाम के समय इस रूट पर बसों की फ्रिक्वेंसी दो से तीन घंटे के अंतराल पर हो जाती है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, लोहड़ी के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है।
साथ ही पंजाब रोडवेज की एक बस अब 30 मिनट की बजाय 45 मिनट तक सवारी उठाने के लिए रुकेगी। इसके अलावा होडल से एक बस को डिपो पर समय देते हुए सीधे चंडीगढ़ रूट के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रूट से जालंधर, अमृतसर समेत कई अन्य क्षेत्रों के लिए बसों की बहुत फ्रिक्वेंसी मिलती है। ड्यूटी इंस्पेक्टर बाबूराम ने बताया कि हर साल लोगों को रूट पर बसों के लिए परेशानी होती थी। लेकिन इस साल बसों को संख्या में इजाफा किया गया है।