{"_id":"6699b4ea89474bc24c0fccf4","slug":"499-lakh-cheated-in-the-name-of-investment-in-online-trading-chandigarh-news-c-16-pkl1043-471186-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 4.99 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 4.99 लाख ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पिछले चार महीनों में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 24 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में शातिर ठगों ने अब सेक्टर-49 निवासी राजेश मीरचंदानी से ट्रेडिंग के नाम पर करीब 4.99 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता राजेश मीरचंदानी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके फोन पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसके बाद फोन आया। बातचीत करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने के लिए कहा। इसके बाद उसने उस व्यक्ति की बातों में आकर 4.99 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है तो पुलिस को शिकायत दी।