फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   492 flats scheme launched by chandigarh housing board in sector-52

खुशखबरीः सीएचबी ने लॉन्च की सबसे महंगी योजना, एक करोड़ रुपये का वन बेड रूम फ्लैट

Thu, 10 Oct 2019 01:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
492 flats scheme launched by chandigarh housing board in sector-52
फ्लैट की चाबी - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सेक्टर-53 में 492 फ्लैट्स की नई स्कीम लांच कर दी है। खास बात यह है कि इस स्कीम में वन, टू और थ्री बेडरूम वाले फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में है। सीएचबी द्वारा तय किए गए ये दाम ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा हैं, इसलिए सीएचबी इस बार प्लैट्स के निर्माण से पहले इच्छुक आवेदकों की संख्या जानना चाहता है।
विज्ञापन


अगर इन फ्लैट्स को खरीदने वाले लोगों की संख्या प्लैट्स की संख्या के आसपास होगी, तभी इन फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। इच्छुक लोग 14 अक्टूबर से सीएचबी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सीएचबी द्वारा सेक्टर-53 स्थित हाउसिंग स्कीम के लिए करवाए जा रहे डिमांड सर्वे के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 30 नवंबर तक अलॉटी सीएचबी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्कीम के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने इस नई स्कीम के लिए ब्रोशर तैयार किया हुआ है, लेकिन फ्लैट्स के रेट्स अधिक होने के चलते बोर्ड पहले लोगों का रुझान जान रहा है कि वह ये फ्लैट्स लेने के लिए तैयार हैं या नहीं। इस बार भी लोगों को ये फ्लैट्स पहले से भी महंगे पड़ेंगे, क्योंकि स्कीम के तहत एचआईजी फ्लैट्स की कीमत सबसे अधिक 1.80 करोड़ रुपये रखी गई है। पहले बोर्ड ने इस कैटेगरी के फ्लैट्स की कीमत 1.64 करोड़ रुपये रखने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जमा कराने होंगे इतने रुपये

आवेदन करने के लिए ऊपरी तीनों कैटेगरी के लिए आवेदकों को 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे, वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 5 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी, जिसे बाद में बोर्ड द्वारा एडजस्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि वह डिमांड सर्वे के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है।

पिछले वर्ष जुलाई माह की शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिली थी, जिसके बाद ही बोर्ड स्कीम लांच करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कई कारणों के चलते इसमें देरी होती गई। बोर्ड ने 11 एकड़ भूमि पर अलग-अलग कैटेगरी के 492 के करीब फ्लैट्स का निर्माण करना है, जिसमें कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकेगा।

फ्लैट्स बनेंगे या नहीं, 30 दिसंबर से पहले हो जाएगा साफ
डिमांड सर्वे के एक महीने के अंदर यानी 30 दिसंबर से पहले फ्लैट्स को बनाने या फिर नहीं बनाने पर सीएचबी फैसला लेगा। अगर आवेदकों की संख्या काफी कम होगी तो बाकी लोगों द्वारा जमा किए गए 10 हजार व 5 हजार रुपये 15 जनवरी से पहले लौटा दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा तय किये गए ये दाम ट्राइसिटी में सबसे अधिक हैं। 2016 में हाउसिंग बोर्ड ने योजना निकाली थी, जिसमें 2 कमरों के फ्लैट के लिए 69 लाख रुपये तय किए गए थे। शहर के निवासियों का कहना है कि सीएचबी ने जो रेट तय किए हैं इससे कम रेट पर आसानी से चंडीगढ़ के आस पास के इलाकों व ओपन मार्केट में फ्लैट मिल जाते हैं।

 

यह है योजना

सीएचबी की इस योजना के तहत सीएचबी की ओर से कुल 492 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिसमें से 192 फ्लैट थ्री बेडरूम और 100 फ्लैट टू बेडरूम फ्लैट बनाए जाने की योजना हैं। इनके अलावा वन रूम के 120 फ्लैट तथा ईडब्लूएस कैटेगरी के 80 फ्लैट भी बनाने की योजना है। यह फ्लैट सेक्टर-53 में 11 एकड़ जमीन पर बनाए जाएंगे। इस योजना पर 228.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ग्राउंड फ्लोर पर ही पार्किंग, लिफ्ट भी होगी
इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही पार्किंग की व्यवस्था है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। सीएचबी को इस नई स्कीम से काफी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-53 के बाद हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-54 में अलग-अलग कैटगरी के 1500 फ्लैट्स का निर्माण करने की भी योजना है। इसके लिए कुल 31.80 एकड़ जमीन है।

ये होगी कीमत
थ्री बैडरूम फ्लैट 1.80 करोड़
टू बैडरूम फ्लैट 1.47 करोड़
वन बैडरूम फ्लैट 95 लाख
ईडब्ल्यूएस 50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed